इंस्टाग्राम की वायरल रील में दिखे दो अपराधी, एक को पकड़ा गया

नागपुर के हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुणे के एक गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘रील’ साझा किए जाने के बाद जिले की पुलिस ने उसे आपराधिक धमकी के आरोप म

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Instagram
Instagram | Image: Reuters

Maharashtra: नागपुर के हिस्ट्रीशीटर द्वारा पुणे के एक गैंगस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘रील’ साझा किए जाने के बाद जिले की पुलिस ने उसे आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नागपुर की साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गजानन मारणे कुछ दिन पहले नागपुर में स्थानीय अपराधी राजा गौस से मिला था। मारणे के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज हैं।

गौस ने इंस्टाग्राम पर अपनी मुलाकात की एक ‘रील’ साझा की जिसमें लिखा था ‘‘नागपुर का राजा’’ और ‘‘पुणे का राजा गजानन’’। यह वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था।

साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (किसी को दंगा करने के लिए उकसाना), 351 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गौस और मारणे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Advertisement

गौस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। मारणे के गिरोह के सदस्यों ने पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के कार्यालय में काम करने वाले एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद मारणे को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'हार नहीं मानूंगी...', Hina ने किया कुछ ऐसा, हिम्मत की दाद दे रहे फैंस

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड