पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग की तोड़ी कमर, अमृतसर से दो गुर्गे गिरफ्तार, मुंबई भागने की थी कोशिश

Amritsar News: अमृतसर पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से चार पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस की पकड़ में आए दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ के लगातार संपर्क में थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goldy Brar
Gangster Goldy Brar | Image: PTI

Punjab News: लंबे समय के बाद पंजाब के अंदर विदेश में बैठे गैंगस्टरों की हलचल तेज हुई है। पंजाब में जो गैंग सबसे ज्यादा सक्रिय है, उसमें लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और आतंकवादी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) का नाम सबसे ऊपर है। पंजाब पुलिस धीरे-धीरे इनके गुर्गों की लगाम कस रही है। गुरुवार को भी पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को अमृतसर से धर दबोचा।

पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल्डी बराड़ के गुर्गे अमृतसर में छुपने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुख्ता जानकारी के आधार पर अमृतसर पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने चंडीगढ़ में जिम मालिक पर हमला किया था। दोनों ने एक टैक्सी लेकर जिम मालिक की फॉर्च्यूनर पर करीब 9 राउंड फायरिंग की थी। चंडीगढ़ में इसका मुकदमा दर्ज है।

गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे बदमाश

अमृतसर पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से चार पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस की पकड़ में आए दोनों बदमाश विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ के लगातार संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार उनको गोल्डी बराड़ ने 3 लाख रुपये भेजे थे। पुलिस को शक है कि गोल्डी बराड़ ने इन दोनों को कोई काम दिया था। अब अमृतसर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके मिशन की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों बदमाशों से गोल्डी बराड़ के बारे में भी पूछा जा रहा है।

मुंबई जाने की थी प्लानिंग

पंजाब पुलिस को शक है कि उन दोनों का कुछ और भी टॉरगेट था। वो जिस वारदात को अंजाम देना चाहे थे, गिरफ्तारी के बाद उसे रोका गया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि 'अमृतसर में इनका कोई प्लान नहीं था। वो राज्य से बाहर मुंबई जाने की प्लानिंग कर रहे थे। हमने एक व्यक्ति को पहले पकड़ा और पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की तांक में था। उसको भी काबू किया है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Sanjauli Mosque Dispute: हिमाचल के शिमला में अवैध मस्जिद का विरोध, हिंदु संगठनों का संजौली में हल्ला बोल

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड