Sanjauli Mosque Dispute: शिमला में अवैध मस्जिद का विरोध, हिंदु संगठनों का संजौली में हल्ला बोल

Himachal News: शिमला के संजौली में मस्जिद की इमारत में अवैध निर्माण का आरोप है। यहां एक मंजिल को बनाने की अनुमति थी, लेकिन अवैध रूप से तीन मंजिलों को बनाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjauli Mosque Dispute
हिमाचल के शिमला में अवैध मस्जिद का विरोध | Image: ANI

Sanjauli Mosque Dispute: हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास संजौली में एक मस्जिद को लेकर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम मचा हुआ है। स्थानीय लोग मस्जिद के नाम पर हुए अवैध निर्माण को लेकर नाराज हैं। हिंदु संगठन सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। संजौली में रविवार को सैकड़ों लोगों ने मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जो गुरुवार को भी जारी है। स्थानीय लोग संजौली में अवैध मस्जिद को हटाने की कर रहे हैं मांग।

अवैध मस्जिद के खिलाफ कई दिन से विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सरकार ने भी चिंता जाहिर की है। सुक्खू मंत्रिमंडल के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया है। अवैध निर्माण पर एक्शन की मांग, खुद कांग्रेस सरकार के मंत्री करने लगे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने सार्वजनिक रूप ने ना केवल अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की, बल्कि सूबे में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के घुसपैठ का मामला तक उठा दिया। हिमाचल जैसे शांत राज्य में जहां सांम्प्रदायिकता और धर्म के नाम पर तुष्टिकरण कभी मुद्दा नहीं रहा। ऐसे राज्य में भी घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज होने की चर्चा होने लगी है। मस्जिद के नाम पर अवैध निर्माण का विवाद इसी की एक बानगी भर है।

'यह अवैध मस्जिद गिरनी चाहिए'

मस्जिद के अवैध निर्माण ने धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया है। नाराज लोगों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रदर्शन किया है। इसके लिए लोगों ने मस्जिद के बाहर ही धरना दिया। आपको बता दें कि स्थानीय स्तर पर यह विवाद काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन पिछले दिनों हुई मारपीट की कुछ घटनाओं ने इस विवाद को बड़ा बना दिया। प्रदर्शनकारी और बीजेपी कार्यकर्ता अंकुश चौहान ने कहा, 'यह मस्जिद अवैध बनी हुई है। मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं। 10 साल हो गए हैं, इस मस्जिद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। यह अवैध मस्जिद गिरनी चाहिए।'

मस्जिद की तीन मंजिल अवैध

संजौली, शिमला के पास पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मस्जिद की इमारत में अवैध निर्माण हुआ है। यहां सिर्फ एक मंजिल को बनाने की अनुमति थी, लेकिन अवैध रूप से तीन मंजिलों को बनाया गया। आरोप है कि कोरोना काल में भी अवैध निर्माण जारी रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इस अवैध निर्माण का मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर एनकाउंटर पर UP में सियासी जंग, 'चोट अपराधी पर तो दर्द अखिलेश को, भाई-भाई..',BJP का पलटवार

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड