संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के परिवा गांव में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two arrested for damaging the statue of Sant Ravidas
संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो गिरफ्तार | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के परिवा गांव में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, “परिवा गांव में बुधवार रात संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। 

बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।” पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर बवाल

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि शत्रुघ्न राम और श्यामलाल राम के शराब के नशे में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले में शत्रुघ्न राम और श्यामलाल राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल गैस त्रासदी: 'ये कांग्रेस के पाप थे...', यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट जलाने के मामले पर CM मोहन यादव का विपक्ष पर तंज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड