संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के परिवा गांव में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two arrested
Two arrested | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के परिवा गांव में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, “परिवा गांव में बुधवार रात संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।”

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि शत्रुघ्न राम और श्यामलाल राम के शराब के नशे में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मामले में शत्रुघ्न राम और श्यामलाल राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 300 रुपये में वारदात को तैयार रोहिंग्या, 800 को ट्रेनिंग दे रहा ISI

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड