ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में पति और आरोपी समर्थ की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma Death Case samarth singh
Twisha Sharma Death Case samarth singh | Image: social media

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में उनके पति समर्थ को पुलिस रिमांड पर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी। ऐसे में कोर्ट ने पुलिस की दलील मानते हुए 7 दिन की रिमांड मजूर कर दी है। 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ट्विशा के भाई हर्षित भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान हर्षित और समर्थ के बीच सुरक्षित दूरी बनाकर रखी गई थी।

पुलिस रिमांड मिलने में बहुत देरी हुई- पीड़ित के वकील

पीड़ित के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने समर्थ को पुलिस रिमांड भेजे जाने पर कहा, 'पुलिस रिमांड मिली है लेकिन पहले ही बहुत देर हो गई है। इस केस में दुर्भाग्य से गिरिबाला सिंह (ट्विशा शर्मा की सास) को अग्रिम जमानत देने के समय यह शर्त नहीं रखी गई कि वे उस घर में नहीं रह सकती। वे शुरू से उस घर में रह रही हैं, वहां उनके और समर्थ के खिलाफ जो भी सबूत होंगे उसे नष्ट करने का उनके पास मौका है।'

दूसरी बार पोस्टमार्टम होगा- पीड़ित के वकील

उन्होंने आगे कहा, ‘बार-बार वे सोशल मीडिया पर ट्विशा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा रही हैं और इस संबंध में उसके कमरे में, कहीं भी वे कुछ भी रख सकती हैं। अब अगर जांच के समय कुछ मिलता है तो यह देखना चाहिए कि गिरिबाला सिंह के पास पहले से 10-12 दिन का समय था। आज भी वे उसी घर में हैं। पोस्टमार्टम के लिए एक्सपर्ट टीम यहां आएगी और दूसरी बार पोस्टमार्टम होगा।’

Advertisement

दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर तैयारी जारी

इस बीच मामले में दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर भी तैयारी की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने एम्स दिल्ली के डायरेक्टर को एक मेडिकल बोर्ड बनाने का अधिकार दिया है। एम्स में फोरेंसिक के चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंज़ूरी से एम्स दिल्ली के 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया, जो ऑटोप्सी करेगा।

बताया जा रहा है कि टीम सभी लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ आज शाम 6 बजे स्टेट चार्टर प्लेन से उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेगी।

Advertisement

कल हो सकता है ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम रविवार को भोपाल के एम्स में होने की उम्मीद है। इस पूरी प्रक्रिया पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। मालूम हो कि परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और नए सिरे से मेडिकल टेस्ट की मांग कर रहा था। 

'समर्थ सिंह का पासपोर्ट जमा कराया गया'

मामले में ट्विशा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा, ‘पुलिस को आरोपी (समर्थ सिंह) की 7 दिन की कस्टडी मिली है। पासपोर्ट को लेकर भी कार्रवाई चल रही थी। आरोपी के वकील ने आज उसका पासपोर्ट जमा कर दिया है। तीन अन्य आवेदन भी लंबित हैं, जिन्हें हमने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए दायर किया था। इन पर सुनवाई की तारीख 29 है।’

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: आ गई तारीख, दिल्ली एम्स के 4 सीनियर डॉक्टरों की टीम करेगी ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; कोर्ट ने दी मंजूरी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड