Twisha Sharma Case: आ गई तारीख, दिल्ली एम्स के 4 सीनियर डॉक्टरों की टीम करेगी ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; कोर्ट ने दी मंजूरी

दहेज हत्या मामले में ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है, जो आज शाम राज्य द्वारा चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma second postmortem
Twisha Sharma second postmortem | Image: Republic/ Representative

दहेज हत्या मामले में ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है, जो आज शाम राज्य द्वारा चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होंगे।

एम्स दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश ने एम्स दिल्ली के निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का अधिकार दिया है।

कहां रखा है ट्विशा का शव?

डॉ. गुप्ता ने कहा, “टीम, अत्याधुनिक उपकरणों के साथ, आज शाम 6 बजे राज्य द्वारा चार्टर्ड विमान से रवाना होगी।” अधिकारियों के अनुसार, AIIMS दिल्ली को आज दिन में अदालत का आदेश और मध्य प्रदेश सरकार से एक औपचारिक अनुरोध प्राप्त हुआ। इसके बाद, संस्थान के निदेशक की मंजूरी से चार वरिष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञों का एक बोर्ड गठित किया गया। 33 वर्षीय ट्विशा का शव इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के मुर्दाघर में रखा हुआ है।

सास पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए तीन नोटिस जारी किए, लेकिन वे पूछताछ के लिए अब तक पेश नहीं हुई है। दूसरी ओर, गिरिबाला सिंह पुलिस के इस दावे को नकार रही हैं। अब भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय झा ने कहा है कि हम जल्द से जल्द उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहते हैं।

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने उन्हें (गिरिबाला सिंह) तीन नोटिस जारी किए हैं। अब वह इससे इनकार कर रही हैं, यह एक अलग बात है। लेकिन हमने नोटिस तामील कराए थे। उन पर गंभीर अपराधों का आरोप है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ की जाए। 

ये भी पढ़ेंः लद्दाख में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे 3
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड