ट्विशा शर्मा मामले में आज का दिन अहम, सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर भी आ सकता है HC का फैसला

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सोमवार (25 मई) को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। इसके अलावा MP हाई कोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है।

Follow : Google News Icon  
Twisha Sharma Death Case
ट्विशा शर्मा मौत मामला | Image: Republic

Twisha Sharma Death Case: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आज (25 मई) का दिन बेहद अहम है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर स्वत: संज्ञान लिया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच मामले पर सुनवाई करेगी। वहीं, ट्विशा की सास  गिरिबाला की जमानत पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।

इससे पहले मौत के 12 दिन बाद रविवार (24 मई) को ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। शाम को भोपाल स्थित भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। भाई हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल पहुंचकर ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया।

सुप्रीम कोर्ट में CJI की बेंच करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने  मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया। जो बेंच इस केस की सुनवाई करेगी, उसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे।

सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर भी होगी सुनवाई

इसके अलावा सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर भी आज फैसला आ सकता है। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरिबाला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सरकार ने अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Advertisement

ट्विशा का पति समर्थ सिंह एक वकील हैं। वहीं, सास गिरिबाला सिंह पूर्व जिला न्यायाधीश हैं। उन पर इस मामले में कई गंभीर आरोप लगे हैं। लिहाजा, मामला हाई प्रोफाइल बना हुआ है। गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत पहले ही मिल गई थी। फिलहाल समर्थ 7 दिन की पुलिस हिरासत में है।

अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुआ परिवार

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वे अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी के फंदे से लटकी पाई गई। मौत के बाद भोपाल में ट्विशा का अंतिम संस्कार भी हुआ, लेकिन परिवार ने कई आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी मांग को मंजूर किया और दिल्ली AIIMS की एक टीम की निगरानी में उनका पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisement

इसके बाद रविवार (24 मई) को ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रो-रोकर उनके परिवार का बुरा हाल हो गया। माता-पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए। पिता नवनीधि शर्मा ने कहा, "आज मुझे एहसास हुआ कि मां-बाप के जिंदा रहते हुए बच्चों का चला जाना दिल दहला देने वाला है।"

इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बच्चे जब बड़े हो जाते हैं, तो उल्टा हो जाता है। मां-बाप बच्चे जैसे हो जाते हैं। ट्विशा हमारा बच्चे जैसा ख्याल रखती थी… मेरी पत्नी का बहुत ध्यान रखती थी।

यह भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफा, दिल्ली में 100 पार पहुंची कीमत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड