BREAKING: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफा, दिल्ली में 100 पार पहुंची कीमत

Petrol-Diesel Price Hike: सोमवार (25 मई) सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। 10 दिनों में चौथी बार ईंधन की कीमतें बढ़ी है। इसमें अब तक करीब 8 रुपये का इजाफा हो चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Petrol and diesel prices
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम | Image: Pixabay

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर ब्रेक नहीं लग रहा है। 10 दिन में चौथी बार ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोमवार (25 मई) को इनकी कीमतों में ढाई रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।

चारों मेट्रो शहर में क्या हैं नए रेट...

पेट्रोल के दाम-

दिल्ली- 102.12 रुपये (+2.61)
कोलकाता- 113.51 रुपये (+2.87)
मुंबई- 111.21 रुपये (+2.72)
चेन्नई- 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल की कीमतें

दिल्ली- 95.20 रुपये (+2.71)
कोलकाता- Rs 99.82 रुपये (+2.80)
मुंबई- 97.83 रुपये (+2.81)
चेन्नई- 99.55 रुपये (+2.57)

अन्य जगहों की बात करें तो जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल की कीमत बढ़कर 97.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जम्मू में अब पेट्रोल 104.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.86 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिकेगा। 

Advertisement

10 दिनों के अंदर करीब 8 रुपये बढ़े दाम

पिछले 10 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं, मंगलवार (19 मई) को दूसरी बार इसमें बढ़ोतरी की गई। तब पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। 23 मई को भी पेट्रोल में 87 पैसे तो डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब इसमें करीब तीन रुपये का इजाफा हुआ है। इस तरह 10 दिन के अंदर पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और  डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कच्चे तेल की कीमतों का अपडेट:

सोमवार (25 मई) कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। Brent Crude में करीब 4.55% की गिरावट आई और यह 98.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। WTI Crude भी 4.73% टूटकर 92.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आई लव मोदी', सर्जियो गोर ने सबके सामने ट्रंप को लगाया था फोन; अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मैं PM Modi का फैन हूं

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड