Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ खाएंगे जेल की हवा, CBI की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ट्विशा शर्मा की संंदिग्ध मौत मामले में अदालत ने आरोपी ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma case
Twisha Sharma case | Image: ANI/Republic

एक्ट्रेस और मॉडल  ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। अदालत ने इस मामले में आरोपी ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आज, 2 जून को गिरिबाला और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया है। CBI ने दोनों आरोपियों की रिमांड आगे के लिए नहीं मांगी। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने बाद CBI की विशेष अदालत ने गिरिबाला और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरिबाला और समर्थ सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस देखने को मिली। मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान CBI ने कोर्ट को पांच दिन के रिमांड में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से हुई पूछताछ की भी जानकारी दी है। सभी दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने गिरिबाल और समर्थ को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कड़े सुरक्षा के बीच इस जेल में रहेंगे मां-बेटे

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। जेल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की संवेदनशील प्रकृति और सुरक्षा कारणों से गिरिबाला और समर्थ को अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।

Advertisement

कोर्ट में दोनों पक्षों में हुई तीखी बहस

अदालत की सुनवाई के दौरान एक हाई-वोल्टेज ड्रामा उस समय देखने को मिला, जब गिरिबाला सिंह ने अपने बचाव के कुछ हिस्सों पर खुद बहस करने का फैसला किया। अपने और अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों को चुनौती देते हुए, उन्होंने उन दावों का जोरदार खंडन किया कि उनके कटारा हिल्स स्थित आवास से CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। कहा- हमने CCTV फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

कैसे हुई  ट्विशा शर्मा की मौत

बता दें कि भोपाल में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ससुराल के टेरेस पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच अब CBI कर रही है।


यह भी पढ़ें: ट्विशा केस के गवाह की पटाई, समर्थ के दोस्तों पर मारपीट का आरोप

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड