ट्विशा केस के गवाह की पटाई, समर्थ के दोस्तों पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटने का आरोप, सामने आया चौंकाने वाला CCTV

एक्टर-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में अहम गवाह नीरज दूबे पर भोपाल में समर्थ सिंह के साथियों ने हमला कर दिया। गिरिबाला सिंह के घर के पास स्थित एक सैलून के मालिक नीरज दुबे ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Death Sharma Case
ट्विशा केस के गवाह की पटाई, समर्थ के दोस्तों पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटने का आरोप | Image: X

भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। मामले के गवाह नीरज दूबे पर हमला हुआ है। ट्विशा के पति और केस के आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों पर नीरज के साथ मारपीट का आरोप लगा है। मारपीट की घटना सड़क पर लगे CCTV में कैद हुई हो जो अब वायरल हो रही है। कटारा हिल्स पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक्टर-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में अहम गवाह नीरज दूबे पर भोपाल में आरोपी, उनके पति समर्थ सिंह के साथियों ने हमला कर दिया। गिरिबाला सिंह के घर के पास स्थित एक सैलून के मालिक नीरज दुबे ने बताया कि 30 मई को समर्थ के साथियों ने उन पर हमला किया और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, ताकि वे कोर्ट में गवाही न दें।

ट्विशा केस के गवाह की पटाई का CCTV

पूरी वारदात CCTV में कैद हुई जो अब वायरल हो रही है। घटना के फुटेज में नीरज खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि 4 से 5 लोगों ने उन्हें घेर रखा है। बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। दुबे के मुताबिक, उस ग्रुप ने उन्हें रोका और इस मामले में गवाह के तौर पर उनकी भूमिका को लेकर उनसे तीखे सवाल पूछे।

समर्थ के दोस्तों पर मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात 30 मई को हुई। पीड़ित के आरोप के अनुसार समर्थ के दोस्तों ने उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमलावरों ने साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा, 'तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?'  गवाही से मुकरने का दबाव बनाने के लिए उन्होंने नीरज दुबे को बुरी तरह पीटा।

Advertisement

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद, दुबे ने कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जहां अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन किया है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

जांच में जुटी पुलिस

नीरज दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो अपने सैलून के पास थे, तभी समर्थ सिंह के चार-पांच साथी उनके पास आए और उन्हें घेर लिया। फिर ट्विशा केस के गवाह बनने पर धमकियां देने लगे। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा, मुझे अपनी जान का खतरा है। मैंने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'साथ वॉक किया, खाना खाया, फिर...', CBI के 72 सवालों पर ट्विशा के पति समर्थ का जवाब, शरीर पर चोट के निशान पर सास गिरिबाला खामोश

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड