BREAKING: ट्रक-टेम्पो क्रूजर की टक्कर में तीन की मौत, जयपुर के चौमूं में भीषण हादसा; सड़क किनारे दुकान में घुसी गाड़ी

जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे पर ट्रक और टेम्पो क्रूजर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र की बताई जा रही हैं। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के जयपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। चौमूं में जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे (NH-52) पर ट्रक और टेम्पो क्रूजर की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि टेम्पो क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। ट्रक से टकराने बाद क्रूजर सड़क किनारे एक दूकान में जा घुसी।

चौमूं थाना पुलिस के अनुसार,चौमूं में  NH-52 पर ट्रक और टेम्पो क्रूजर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से इतनी जबरदस्त आवाज हुई कि आसपास के लोग भी दहल गए। हादसे में टेम्पो क्रूजर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्रूजर सवार तीन लोगों की मौत

सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कर दिया। क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र की बताई जा रही हैं। गाड़ी में करीब 10 से 11 लोग सवार थे। एक छोटा बच्चा अभी भी गायब बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र से आ रही थी क्रूजर

मृतकों के शवों को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के सटीक कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेम्पो क्रूजर महाराष्ट्र से आ रही थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Twisha Case: केस डायरी देख CBI भड़की, समर्थ सिंह का दर्ज हुआ बयान

 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड