Twisha Sharma Case: केस डायरी देख CBI भड़की, समर्थ सिंह का दर्ज हुआ बयान...जानें ट्विशा शर्मा केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा मामले में CBI को SIT टीम द्वारा की गई लापरवाही मिली है। 360 पन्नों की केस डायरी को अभी तक CBI को हैंडओवर नहीं किया गया है, जानें इसके पीछे क्या कारण है? जाने समर्थ सिंह के बयान और ट्विशा केस में अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब जाकर थोड़ा आगे बढ़ता नजर आ रहा है। आखिरकार अब केस की जांच CBI कर रही है। CBI को केस अपने हाथ में लेते ही स्थानीय पुलिस की लापरवाही मिली।
केस डायरी देख नाराज हुई CBI
जब CBI अधिकारियों ने आरोपी समर्थ सिंह की 360 पन्नों की केस डायरी देखी तो वे नाराज हो गए। डायरी पूरी तरह अव्यवस्थित और आउट ऑफ सीक्वेंस थी। डायरी में कई महत्वपूर्ण कड़ियां भी गायब थीं।
CBI की सख्त नाराजगी के बाद SIT चीफ खुद कटारा हिल्स थाने पहुंचे और रिकॉर्ड दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस लापरवाही के चलते CBI अभी तक समर्थ की कस्टडी नहीं ले सकी है। CBI अधिकारियों ने इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से भी मुलाकात की और नाराजगी जताई।
अब तक क्या हुआ?
12 मई को ट्विशा शर्मा की ससुराल कटारा हिल्स में संदिग्ध मौत हो गई। (ससुराल पक्ष के मुताबिक- फंदे से लटकी मिलीं)
परिवार ने दहेज प्रताड़ना और क्रूरता का आरोप लगाया।
भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) के खिलाफ केस दर्ज किया।
समर्थ फरार हुआ, बाद में गिरफ्तार किया गया।
CBI ने नई FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
MP हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने मामले पर संज्ञान लिया।
Advertisement
समर्थ सिंह ने क्या बताया?
समर्थ 7 दिन की रिमांड पर है। पूछताछ में उसने बताया कि, शादी के शुरुआती दिनों में रिश्ते अच्छे थे, लेकिन 17 अप्रैल को ट्विशा के प्रेग्नेंट होने के बाद विवाद शुरू हो गए। ट्विशा अपने ग्लैमर वर्ल्ड को लेकर अक्सर कहती थी कि वह साधारण घरेलू जीवन नहीं जी सकती। 12 मई की रात को दोनों ने खाना खाया, पार्क घूमे और टीवी देखा। समर्थ सो गया। बाद में मां गिरिबाला ने जगाया। दोनों ने छत पर ट्विशा को फंदे से लटका पाया। उन्होंने CPR दिया और भोपाल AIIMS ले गए, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद समर्थ जबलपुर भाग गया और फोन बंद करके छिपा रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से बयानबाजी बंद करने की अपील की है और निष्पक्ष जांच पर जोर दिया है। मामला अभी CBI की जांच में है। ऐसे में आगे बयान और जांच के आधार पर अपडेट आने का इंतजार है।