Anu Meena Suicide Case: सुसाइड वाले दिन क्या-क्या हुआ था? आरोपी पति गौतम का आया पहला बयान, बच्चों को लेकर भी कही बड़ी बात

Anu Meena Case: जयपुर के अनु मीणा सुसाइड मामले में जांच जारी है। आरोपी पति गौतम मीणा अब भी फरार है। इस बीच उसका पहला बयान सामने आया है। गौतम ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष सामने रखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anu Meena Suicide Case
अनु मीणा सुसाइड मामला | Image: X

Jaipur Anu Meena Suicide Case: जयपुर अनु मीणा सुसाइड मामले में इंजीनियर पति गौतम मीणा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वह अब तक फरार है। इस बीच गौतम का पूरे मामले पर पहला बयान सामने आया है। आरोपी ने एक वीडियो जारी कर मामले पर अपना पक्ष सामने रखा। गौतम ने अनु के परिजनों पर दोनों बच्चों को भड़काने का आरोप लगाया। जो भी प्रमाण मेरे फेवर में थे, सब हटा लिए गए।

गौतम ने दावा किया कि उसकी जिंदगी की पूरी संपत्ति का 70 प्रतिशत अनु के नाम पर है। उसके नाम पर प्लॉट भी है। पिछले जन्मदिन पर अनु को स्कोडा दी थी।

'बच्चों को स्कूल छोड़ने गया, रास्ते में…'

वीडियो में गौतम मीणा ने 7 अप्रैल का घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि उस दिन मैं खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस में बैठाकर आया था। ऑफिस में कोई काम नहीं था, तब अनु से मैंने चोमूं वाला प्लाट देखने की बात कही। रास्ते में दो बार उसका कॉल आया। उसने वीडियो कॉल किया और अनु चुन्नी लेकर ऊपर जा रही थी। मैंने उसको खूब समझाया और कसम दिलाई, फिर भी वह नहीं मानी। मैंने तुरंत अपने पड़ोसी को फोन किया और उन्हें गेट तोड़ने को कहा, जिसमें उन्हें थोड़ा समय लग गया।

गौतम ने कहा कि मैंने तुरंत घर पहुंचा और अनु को अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मैं साथ रहा। वीडियो के कारण मुझे लगातार ब्लैक मेल किया जा रहा है।

Advertisement

7 अप्रैल से बच्चों से बात नहीं कराई- गौतम

उसने आरोप लगाया कि वे लोग पीछे से मेरी मम्मी के गहने और प्रॉपर्टी के कागज लेकर चले गए। उन्होंने बच्चों को बहकाया हुआ है, 7 अप्रैल से उनसे बात नहीं कराई। मेरा पुलिस-प्रशासन से निवेदन है कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। जिस दिन FIR करवाई, उस दिन इंस्टाग्राम को डिलीट कर दिया। मेरे मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं है, मेरे दो बच्चे और नौकरी है। मेरा निवेदन है कि मुझे बचाएं। ये लोग मेरी नौकरी खाना चाहते हैं।

CCTV फुटेज ने खोली सच्चाई

अनु की शादी 2015 में लोक निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गौतम मीणा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही गौतम ने शराब के नशे में अनु को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटे माहिर ने रोते हुए बताया, 'पापा अक्सर मम्मी को पीटते थे। एक दिन उन्होंने घर आकर टीवी तोड़ा और मम्मी पर हमला कर दिया।' बेटी समायरा ने भी बताया कि घर हो या कोई सामाजिक समारोह, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Advertisement

घटना के बाद कई ऐसे वीडियो मिले। सीसीटीवी फुटेज में गौतम मीणा को घर के अंदर गुस्से में तोड़फोड़ करते और पत्नी संग मारपीट करते देखा गया। वह अपने नाबालिग बच्चे के सामने ही पत्नी को कथित रूप से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 'मैंने बहुत कोशिश की, अब नहीं... अपने लिए वैसी लड़की ढूंढ लेना जैसी...', खुदकुशी से पहले वाली अनु मीणा की सनसनीखेज Chat VIRAL

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड