'मैंने बहुत कोशिश की, अब नहीं... अपने लिए वैसी लड़की ढूंढ लेना जैसी...', खुदकुशी से पहले वाली अनु मीणा की सनसनीखेज Chat VIRAL

जयपुर में लगातार हो रहे पारिवारिक झगड़ों और प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा ने मौत को गले लगा लिया था। इस खौफनाक कदम के बाद अनु के दो मासूम बच्चे 10 वर्षीय माहिर और 8 वर्षीय समायरा हमेशा के लिए अनाथ हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anu Meena Chat Viral
Anu Meena Chat Viral | Image: X

जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में अब गौतम और अनु की चैट्स ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आई बातचीत में 17 मार्च 2026 को अनु ने लिखा था कि “मैंने बहुत कोशिश की। अब मुझसे नहीं हो रहा। अपने लिए वैसी लड़की ढूंढ लेना जैसी आपको चाहिए। आपको मेरी कदर समझ नहीं आई। अब बाय, खुश रहना।”

आपको बता दें कि जयपुर में लगातार हो रहे पारिवारिक झगड़ों और प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा ने मौत को गले लगा लिया था। इस खौफनाक कदम के बाद अनु के दो मासूम बच्चे 10 वर्षीय माहिर और 8 वर्षीय समायरा हमेशा के लिए अनाथ हो गए।

चैट में और क्या मिला?

गैस सिलेंडर वाली घटना का भी चैट में जिक्र सामने आया है। अनु ने लिखा, “मारने वाले से ज्यादा बचाने वाला बड़ा होता है, आपने मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खैर दुखी हो जाओ, हम तीनों नहीं मरे।”

इन चैट्स के सामने आने के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है। पुलिस डिजिटल एविडेंस और दोनों के रिश्तों के पहलुओं को खंगाल रही है।

Advertisement

बच्चे ने बताई थी आपबीती

इससे पहले अनु के 10 वर्षीय बच्चे माहिर का बयान सामने आया था। उसने कहा था, "पापा अक्सर मम्मी को पीटते थे। एक दिन उन्होंने घर आकर टीवी तोड़ा और मम्मी पर हमला कर दिया।" बेटी समायरा ने भी बताया कि घर हो या कोई सामाजिक समारोह, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

आपको बता दें कि बीती 7 अप्रैल को अनु ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपने पति को वीडियो कॉल किया और लाइव कॉल के दौरान ही फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जहांगीर खान को बड़ा झटका: कलकत्ता हाईकोर्ट ने वापस ली अंतरिम सुरक्षा

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड