Chhattisgarh: जांजगीर-चांपा में SUV और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 5 की मौत 3 घायल

जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव में एक भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं। बारात से लौटते समय यह हादसा हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhattisgarh road accident
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा | Image: Social Media

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जिले के सुकली गांव में एक SUV और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव में मंगलवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नेशनल हाईवे-49 पर बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो (SUV) सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

SUV और ट्रक की आमने-सामने टक्कर 

ASP उमेश कश्यप ने घटना के संबंध में बताया कि यह हादसा एक SUV और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। आगे की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो को बचने का मौका ही नहीं मिला। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बारात से लौट रहे समय हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग पंतोरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर खुशी-खुशी लौट रहे थे। बारात से लौटते समय देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास सुकली के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य 5 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। वहां डॉक्टरों की भरसक कोशिश के बावजूद दो और लोगों की सांसें थम गईं।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, नहर में गिरी कार

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड