UP: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, शादी समारोह से लौटते समय तेज रफ्तार कार नहर में गिरी

लखीमपुर खीरी जिले में एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lakhimpur kheri Road accident
Lakhimpur kheri Road accident | Image: Representational Image

उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुख जताया है और राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार नहर में पूरी तरह डूब गई। कार सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबिक एक गंभीर रूप से घायल है।

CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के लिए सही इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को भी हादसे की जगह पर पहुंचने और राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा

पुलिस के ने बताया कार घाघरा बैराज के कर्मचारी और उनके परिचितों से भरी थी। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को ऑल्टो कार से लखीमपुर खीरी आए थे। देर रात लौटते वक्त कार यह हादसा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार,अंधेरा और हाईवे पर कोहरा के चलते चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी।

Advertisement

नहर में गिरी तेज रफ्तार कार

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और पांचों शवों को नहर से बरामद कर लिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में वो जगह, जहां नीचे से ऊपर की ओर बहता है पानी
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड