कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, हादसे में 8 लोगों की मौत- VIDEO

Karnataka Ganpati Visarjan: सीएम सिद्दारमैया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके कहा है, "सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी। यह एक बेहद दुखद क्षण है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka Ganpati Visarjan
Karnataka Ganpati Visarjan | Image: Republic

Karnataka Ganpati Visarjan: कर्नाटक से आज देर शाम एक दर्दनाक घटना की बड़ी खबर सामने आई है। यहां के हासन में गणपति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई है, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है वहीं, 27 से अधिक लोग जख्मी हैं। वहीं, इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के हासन में सैकड़ों की संख्या में लोग गणपति विसर्जन के जुलूस में शामिल थे। वे डीजे के साथ नाचते-गाते और भगवान गणेश की जयकार लगाते हुए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने इस गणपति विसर्जन के दौरान शामिल लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में अभी तक आठ लोगों की मौत की खबर है। 27 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है।


घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के हासन में गणपति विसर्जन और जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने इस जुलूस में शामिल कई लोगों को रौंद दिया। यह घटना तब हुई, जब लोग डीजे बजाते हुए जुलूस में नाचते और भक्ति में डूबे जा रहे थे। देर शाम और रात के समय की इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि लोग गणपति जुलूस में शामिल हैं और डीजे की धून पर झूमते-गाते आगे जा रहे हैं। तभी एक ट्रक (छोटा) भीड़ में अचानक घुस जाता है और सैकड़ों लोगों की इस भीड़ को रौंद देता है। इस अनियंत्रित ट्रक ने जुलूस में शामिल अभी तक 8 लोगों की जान ले ली है, जबकि 27 से अधिक लोग जख्मी हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग चीखने और चिल्लाने लगे। घटना के बाद ट्रक को घटना स्थल पर ही लोगों ने रोक लिया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

कर्नाटक सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

इस घटना पर कर्नाटक की सरकार ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके कहा है, "हासन में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे एक जुलूस से एक ट्रक की टक्कर में कई लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।" उन्होंने आगे लिखा, " सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी। यह एक बेहद दुखद क्षण है। आइए हम सब इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हों।"

ये भी पढ़ें - SpiceJet Flight : स्पाइसजेट विमान की लैंडिंग के वक्त 80 लोगों की कैसे बची जान? पहिया निकलने का खौफनाक VIDEO आया सामने

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड