SpiceJet Flight : स्पाइसजेट विमान की लैंडिंग के वक्त 80 लोगों की कैसे बची जान? पहिया निकलने का खौफनाक VIDEO आया सामने

स्पाइसजेट विमान का पहिया गायब होने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित की गई थी। Spicejet के इस 78 सीटर विमान में केबिन क्रू समेत 80 से अधिक लोग सवार थे। अब टेकऑफ के समय विमान का पहिया निकलने का वीडियो सामने आया है।

Follow : Google News Icon  

SpiceJet Plane Loses Wheel : गुजरात के कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान का शुक्रवार को कांडला हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय एक पहिया निकल गया। टेकऑफ के बाद विमान का यह पहिया रनवे पर मिला। विमान में सवार एक यात्री ने इस घटना को अपने कैमरा में कैद कर लिया था, अब इसका वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पाइसजेट विमान Q400 के उड़ान भरने से ठीक पहले रनवे पर पहिया विमान से अलग हो जाता है। एयरलाइन ने बताया कि उड़ान भरने के बाद Q400 Turboprop विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर पाया गया। जब पहिया विमान से अलग हुआ तो उसमें आग चुकी थी। 

3.51 बजे इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट Q400 विमान का पहिया उड़ान भरते समय गिरा था, जो रनवे पर मिला। इमरजेंसी लैंडिग से पहले विमान का ईंधन निकाल दिया गया था। पायलट को विमान का पहिया गायब होने की सूचना ATC ने दी थी। पायलट ने लैंडिंग से 20 मिनट पहले आपात स्थिति की सूचना दी थी। जिसके बाद पायलट की सूझबूझ से उड़ान और लैंडिंग दोनों सुरक्षित रूप से हुईं। विमान ने दोपहर 3:51 बजे आपातकालीन लैंडिंग की और एहतियात के तौर पर मुंबई हवाई अड्डे पर अस्थायी आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, "कांडला से आए एक विमान में तकनीकी समस्या की सूचना मिलने के बाद 12 सितंबर, 2025 को 3:51 बजे एयरपोर्ट पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की। एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हुआ।"

Advertisement

80 से अधिक लोग थे सवार

विमानन क्षेत्र में टेकऑफ के वक्त विमान से पहिया निकलने की यह बहुत ही दुर्लभ घटना है। स्पाइसजेट के Q400 विमान में केबिन क्रू समेत 80 से अधिक लोग सवार थे। विमान का एक पहिया नहीं होने से लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। 

ये भी पढ़ें: Charlie Kirk की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भरी सभा में गोली मारकर की थी Donald Trump के खास की हत्या
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड