ओडिशा में 'अनुचित तलाशी' से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

18 वर्षीय एक छात्रा ने पुरुष शिक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले 'अनुचित तरीके से तलाशी' लिए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Troubled by inappropriate frisking Odisha student commits suicide
Troubled by inappropriate frisking Odisha student commits suicide | Image: X

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 18 वर्षीय एक छात्रा ने पुरुष शिक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले 'अनुचित तरीके से तलाशी' लिए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 19 फरवरी को जब उसकी बेटी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हो रही थी, तो एक पुरुष शिक्षक ने उसकी 'अनुचित तरीके से तलाशी' ली। यह घटना ओडिशा में पट्टामुंडई कॉलेज की है।

पट्टामुंडई ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज लेंका ने बताया कि महिला शिक्षकों के बजाय छात्राओं की तलाशी कथित तौर पर पुरुषों द्वारा ली गई, जो सीएचएसई दिशानिर्देशों के खिलाफ है।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘ उत्पीड़न से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी।’’

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक धीरज लेंका ने कहा, ‘‘ शिकायत कल दर्ज की गई थी। हमने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या हुआ था। अगर सबूत मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बदल जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, DGP दफ्तर से आदेश जारी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड