मंच पर मौजूद CM, तभी महिला प्रिंसिपल अचानक गिरी; फिर मुख्यमंत्री ने जो किया वो VIDEO VIRAL
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा मंगलवार को उस समय डॉक्टर बन गए जब एक कार्यक्रम में आईं महिला प्रसिंपल बेहोश होकर मंच पर गिर गई।
- भारत
- 2 min read
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा मंगलवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। जब वो मंच पर मौजूद थे इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां अफरा-तफरी मच गई। सब इधर उधर भागते नजर आए। मगर इस दौरान CM माणिक साहा ने जो किया इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वो कार्यक्रम में तो चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे मगर अचानक सीएम साहब डॉक्टर बन गए। आइए जानते है क्या है पूरा वाक्या..
मुख्यमंत्री माणिक साहा मंगलवार, 22 अप्रैल को अमताली हाई स्कूल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच अचानक स्कूल की प्रिंसिपल रत्ना चौधरी की तबीयत बिगड़ गई और वो मंच पर ही बेहोश होकर गिर गई। सीएम मंच पर ही मौजदू थे। वो तुरंत आगे आए और महिला को अपने हाथों से प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद महिला की हालात में सुधार आई। प्रिंसिपल रत्ना चौधरी की अब हालत स्थिर बताई जा रही है।
CM माणिक साहा मंच पर बने डॉक्टर
न्यूज एजेंसी ANI ने इस घटना का वीडियो फुटेज जारी किया है। डॉ. माणिक साहा ने अमताली हाई स्कूल की प्रिंसिपल रत्ना चौधरी को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जो आज एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बीमार पड़ गईं, जब वह मुख्यमंत्री के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा कर रही थीं।
क्या माणिक साहा ने की है मेडकिल की पढ़ाई?
बता दें कि माणिक साहा प्रोफेशनल डेंटल डॉक्टर रहे हैं। उन्होंने बिहार के पटना में मेडिकल की पढ़ाई की है। माणिक शाहा ने पटना के डेंटल कॉलेज के बीडीएस करने के बाद लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से MDS की डिग्री प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक वो राजनीति में आने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते भी थे।