Train Accident: ओडिशा में पटरी से उतरे बैंगलोर-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डब्बे, हादसे में 7 लोग घायल
Train Accident News : ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 1 यात्री की मौत बताई जा रही है।
- भारत
- 2 min read

Train Accident News : ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नेरगुंडी स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है, सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर गाड़ी पटरी से उतरती है और लोगों में भगदड़ मच जाती है, कई लोग हादसे का शिकार हुए, वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मेडिकल और इमरजेंसी टीम मौके पर मौजूद रही। फिलहाल तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, वहीं यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के PRO अशोक मिश्रा ने बताया कि बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि सोशल मीडियो पर जारी तस्वीरों में एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाए जाते देखा रहा है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। फिलहाल प्राथमिक जांच में यह संकेत मिला है कि पटरी पर तकनीकी खामी या ओवरस्पीड संभावित कारण हो सकते हैं। रेलवे ने यह भी कहा है कि फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
हेल्प लाइन नंबर जारी :
• Bhubaneswar: 8455885999
• Cuttack: 8991124238, 7205149591
• Bhubaneswar: 8114382371
• Bhadrak: 9437443469
• Sambalpur Jn.: 8249999674
• Khurda Road: 6742492245
• Jajpur Keonjhar: 9124639558
असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बयान
ट्रेन हादसे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने पोस्ट कर हादसे की जानकारी दी उसके बाद एक और पोस्ट कर नया अपडेट बताया है कि, 'ट्रेन 12551 से जुड़ी घटना पर अपडेट शेयर कर रहा हूं। असम से कोई हताहत की खबर नहीं है। राज्य के 2 लोग- उदलगुरी के विल्सन डिगल और बक्सा की अमीरन निशा घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं।'