MP Firing Video: मुरैना में फिल्मी अंदाज में फायरिंग, गिरते-पड़ते बाइक छोड़ भागे राहगीर... वारदात CCTV में कैद

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के अंबाह थाना क्षेत्र के मिश्र नगर में बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के अंबाह थाना क्षेत्र के मिश्र नगर में बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाई। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों के हाथों में हथियार देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई, लोग अपनी बाइक तक छोड़कर भागने लगे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विशाल शर्मा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर के खिरवा गांव में भी शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए। घटना महराजपुर थाना क्षेत्र में रात साढ़े 10 बजे हुई। सभी घायलों को पहले महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छतरपुर में भी फायरिंग, एक मौत

घटना हत्या के प्रयास के एक केस से जुड़ी है, जिसमें रामपाल पाल गवाह थे। आरोपी पक्ष रामपाल पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। रामपाल के इनकार करने पर रात में आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान रामपाल के बड़े भाई भूपचंद पाल ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने भूपचंद पर 6 फायर किए, जिनमें से एक गोली उनके दाहिने सीने में लगी। भूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

छतरपुर फायरिंग के पीछे क्या था मामला  ?

पीड़ित का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने बताया कि,  इन लोगों ने पहले खेत में गाय घुस जाने की विवाद में हमारे साथ मारपीट की थी। पुलिस ने घटना हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। केस में रामपाल पाल गवाह था। दिन में रामपाल को गवाही न देने की बात को लेकर इन लोगों ने धमकी दी थी उसने मना किया तो रात में रामपाल को जान से करने पहुंचे रामपाल नहीं मिला तो उसके बड़े भाई भूपचंद को गोली मार दी। इसके बाद वो हमारे घर आकर हम लोगों के साथ मारपीट की और हवाई फायर की और भाग गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें : प्रवेश वर्मा बोले भाई, आतिशी क्यों सीट से चिल्लाईं? खूब हुई थी नोंकझोंक

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड