ओडिशा के बालासोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; दो घायल
ओडिशा के बालासोर जिले में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read

Odisha: ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार को सुबह एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 से 25 वर्ष की आयु के चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक संकरे पुल को पार करते समय चालक मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते वाहन फिसल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
बालासोर सदर पुलिस थाने के प्रभारी दयानिधि दास ने बताया कि एक घायल युवक जैसे तैसे पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचा और वहां के कर्मचारियों को दुर्घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।