BREAKING: फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत, कई कर्मचारी बेहोश, मौके पर मची अफरा-तफरी; लुधियाना में बड़ा हादसा

लुधियाना में एक लोहे के टूल किट बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से कई मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आई है। यहां एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर बेहोश बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर बाहर भागने लगे। लोहे के टूल किट बनाने वाली फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। 

लुधियाना में लोहे के टूल किट बनाने वाली फैक्ट्री में  गैस लीक होने की खबर सामने आई है। दम घुटने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल और बेहोश हो गए। फैक्ट्री में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था, इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया।

दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

अचानक गैस लीक होने के तुरंत बाद ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में तेज जलन और घुटन महसूस होने लगी। दम घूटने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 

मजदूरों को नहीं मिला संभलने का मौका

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ ही देर में गैस पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गया। जिससे मजदूरों का संभलने या परिसर से बाहर भागने का मौका नहीं मिला। आंखों में जलन के बाद लोगों को देखने में दिक्कत होने लगी।

Advertisement

हैंड टूल बनाने वाली यूनिट में हादसा

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैस रिसाव आखिर किस वजह से हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा दिया गया है। यह घटना 'डीप टूल्स' नाम की एक हैंड टूल बनाने वाली यूनिट में हुई।

यह भी पढ़ें: ट्विशा की डमी के साथ थोड़ी देर में क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी CBI
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड