अपडेटेड 11 December 2025 at 16:53 IST
Year Ender 2025: फुकेट, सोमनाथ से फिलीपींस तक... इस साल देश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टूरिस्ट प्लेस कौन-कौन से हैं?
Top Travel Destinations 2025: गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 2025 में देश के यात्रियों के लिए ये साल बेहद खास रहा क्योंकि इस साल कुंभ जैसे आध्यात्मिक इवेंट्स आयोजित हुए, भारतीयों की टॉप सर्च में महाकुंभ नंबर 1 पर रहा उसके बाद जॉर्जिया और कश्मीर को भी काफी सर्च किया गया। जानें और कौन कौन सी जगहों के बारे में सर्च किया गया।
- भारत
- 3 min read

Top Travel Destinations 2025: साल 2025 खत्म होने वाला है। देश के यात्रियों के लिए ये साल बेहद खास रहा क्योंकि इस साल कुंभ जैसे आध्यात्मिक इवेंट्स से लेकर विदेशी द्वीपों तक लोगों ने काफी जगहों को सर्च किया। जिससे पता चलता है कि भारत में लोग घूमने कितना ज्यादा पसंद करते हैं। हम आपको बताने दे रहे हैं उस 10 जगहों के बारे में जिसके बारे में भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। यह गूगल ट्रेंड्स के आधार पर बताया जा रहा है, जिसमें गूगल पर सर्च करने वाली सबसे ज्यादा जगहों का जिक्र किया गया है।
गूगल के 'इंडिया ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ मेला प्रयागराज सबसे ज्यादा सर्च की गई जगह बना, जो 144 साल बाद लगने वाला मेला था, कुंभ को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला। रिपोर्ट में कुल 10 सबसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन की लिस्ट है। जो भारतीयों के अलग अलग रुचियों और आध्यात्मिक, प्रकृति और शहरी सभी तरह के इंटरेस्ट को उजागर करते हैं। लिस्ट में घरेलू के साथ इंटरनेशनल डेस्टिनेशन भी शामिल रहे, जो वीजा-फ्री पॉलिसी और बजट फ्रेंडली ऑप्शन की जगह जाने को दिखाता है।
घरेलू और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में कौन-सी जगह शामिल
1. महाकुंभ मेला: 660 मिलियन से ज्यादा श्रद्धालुओं के साथ ऐतिहासिक आयोजन।
2. फिलीपींस: मई 2025 में वीजा-फ्री एंट्री से बीच ये जगह यात्रियों की पहली पसंद रही।
3. जॉर्जिया: यूरोपीय संस्कृति और किफायती यात्रा का सपना देखने वाले लोगों ने इसे सर्च किया।
4. मॉरीशस: लग्जरी बीच रिसॉर्ट्स और समुद्री जीवन की खोज में लोगों ने सर्च किया।
5. कश्मीर: हिमालयी और सांस्कृतिक विरासत का मेल, हर कोई अपनी जिंदगी में कश्मीर जरूर देखना चाहता है।
6. फु क्वोक (वियतनाम): द्वीपों की शांति पाने की खोज में लोगों ने इसे काफी सर्च किया।
7. फुकेट (थाईलैंड): पार्टी बीच और एडवेंचर स्पोर्ट्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
8. मालदीव: हनीमून के लिए ओवरवॉटर विला, देश के कपल की पहली पसंद के रूप में देखी जाती है।
9. सोमनाथ: गुजरात के प्राचीन मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा काफी लोग करना चाहते हैं।
10. पुडुचेरी: फ्रेंच कॉलोनियल चार्म और योगा काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए भारत के लोगों ने इसे काफी सर्च किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया के द्वीपों जैसे फिलीपींस और फुकेट में सर्च 150 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि सोमनाथ जैसे तीर्थस्थलों ने आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई दी। गूगल के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2025 में भारतीय यात्रियों ने 30 प्रतिशत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सर्च किए, लेकिन घरेलू जगहें को भी 60 प्रतिशत लोगों ने सर्च किया।
Advertisement
महाकुंभ ने विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया। वहीं, बुकिंग.कॉम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बेंगलुरु और ऋषिकेश ने स्टे सर्च में लीड किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्यूचर में सस्टेनेबल टूरिज्म और ईको-फ्रेंडली डेस्टिनेशन पर फोकस बढ़ेगा। वहीं अगर आप 2026 में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो इन ट्रेंड्स से प्रेरणा लें सकते हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 16:44 IST