Weather: केरल में आज से मानसून की एंट्री, 17 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट; जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बताया कि केरल में मानसून की एंट्री होने जा रही है, ऐसे में आज 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जानें दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

India Monsoon Update: पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिल रही है। इसी बीच IMD ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर ताजा और बड़ा अपडेट दे दिया है। दरअसल, इस बार मानसून 4 जून यानी कल तक केरल पहुंचने की संभावना है। वहीं, अगले 12 से 18 घंटों के बीच केरल में मानसून की एंट्री हो जाएगी। जिसके चलते 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में कैसे रहेगा मौसम ?
दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो 3 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाएगा और इसके बाद 5 जून तक दिल्ली-NCR में बादल ही छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के वक्त हल्की बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है।
इन राज्यों में अचानक बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश: 3-6 जून तक वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 50-70 किमी/घंटा हवाएं चलेंगी।
बिहार: 3-8 जून तक बारिश के साथ कुछ दिनों में लू का भी अलर्ट, पटना, गया, मुजफ्फरपुर प्रभावित रहेंगे।
राजस्थान: 3-5 जून तक पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी, ओला और बारिश होगी। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर में सावधानी बरतें।
हरियाणा-पंजाब: 3-6 जून तक गरज-चमक वाली बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है।
उत्तराखंड-हिमाचल: पहाड़ी राज्यों में 3-6 जून तक बारिश, बिजली गिरने का खतरा है। पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून के आने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।