Weather: 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई इलाकों में IMD ने चेतावनी जारी की है, जिससे कई राज्यों के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जानें IMD का ताजा अपडेट। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Weather Update: मौसम विभाग ने आज यानी 14 जून को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्य असम के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। जिससे तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली गुल होने और फसलों को नुकसान का खतरा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों और पूर्वी राज्यों की बात की जाए तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
किन राज्यों में है अलर्ट?
IMD के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु और मेघालय में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट है।
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम
राजधानी दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में आज शाम और रात को भारी बारिश के साथ 70-75 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। यकीनन इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों में 80-90 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
बिहार: पटना, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में येलो अलर्ट। 70 किमी प्रति घंटे तक हवाएं। अधिकतम 37°C, न्यूनतम 29°C रहने की संभावना है।
रांची: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C
भोपाल: 34°C / 24°C
जयपुर: 37°C / 25°C
शिमला: 26°C / 17°C
कोलकाता: 35°C / 28°C
Advertisement
मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और खुले में काम करने वाले लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने का सलाह दी है। IMD ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और नदियों में उफान का भी खतरा बताया है।