"नौकरी गई, परिवार शर्मिंदा, अब हालत बहुत खराब है…", '370 की बिरयानी' पर अब हिमांशु जांगड़ा को हो रहा पछतावा, टूटे शब्दों में मांगी माफी

एक कॉमेडी शो में मजाक के नाम पर जो घटिया बात कही गई, वह वीडियो बनकर पूरे देश में फैल गई। अब उसके कारण कहने वाले की नौकरी चली गई, परिवार परेशान है और कानूनी पचड़े भी शुरू हो गए हैं। 370 रुपये की बिरयानी वाला चुटकुला करने वाले हिमांशु जांगड़ा अब माफी मांग रहे हैं, लेकिन नुकसान काफी हो चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
370 Biryani Joke Himanshu Jangra told his ex-boss I deeply regret it In Bad Condition
'370 की बिरयानी' पर अब हिमांशु जांगड़ा को हो रहा पछतावा | Image: X

Himanshu Jangra 370 Biryani Controversy: गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणीत मोर के स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान ऑडियंस में बैठे 22 साल के हिमांशु जांगड़ा ने एक डेट की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने लड़की के साथ डेट पर 370 रुपये चिकन बिरयानी में खर्च किए थे। जब लड़की घर जाने को बोली तो उन्होंने कहा कि “370 रुपये लगे हैं, तो कुछ तो वसूल करना चाहिए”।

कॉमेडियन प्रणीत मोर ने इस बात पर हंसते हुए बात को आगे बढ़ाया। शो का यह छोटा सा हिस्सा वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे महिलाओं के प्रति गलत और दबाव डालने वाला रवैया बताकर भारी आलोचना करने लगे। इसके बाद हिमांशु जांगड़ा और प्रणीत मोर दोनों ने माफी मांगी। लेकिन हिमांशु की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं।

हाल ही में हिमांशु ने अपनी पुरानी कंपनी के मालिक विवेक विश्वकर्मा से लंबी बात की। इस बातचीत का वीडियो कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया गया। हिमांशु को अपने किए पर पछतावा है। हिमांशु ने कहा-

“अब मेरी हालत बहुत खराब है। मैं बहुत टेंशन में हूं। परिवार को देखकर बहुत अफसोस होता है कि मैं उस शो में क्यों गया था।”

उन्होंने बताया कि पहले तो घर वाले और रिश्तेदारों को कुछ पता नहीं था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सबको पता चल गया। पड़ोसी भी घर आए और शर्मिंदा करने लगे। नौकरी छूटने के बाद परिवार और ज्यादा परेशान हो गया।

Advertisement

‘शो में बढ़ा-चढ़ाकर कर बोला’

हिमांशु ने यह भी कहा कि शो में उन्होंने कुछ बातें मनोरंजन के लिए इंप्रूवाइज (बढ़ा-चढ़ाकर) की थीं। उनका असली इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।

क्या हुआ हिमांशु के साथ?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशु जांगड़ा की नौकरी चली गई। गुरुग्राम की जिस कंपनी में वो काम करके थे उसने उन्हें निकाल दिया। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार गालियां और ट्रोलिंग मिल रही है। परिवार वाले भी परेशान हो गए। चाचा ने फोन करके उन्हें डांटा, पड़ोसी घर आए और माता-पिता तक बात पहुंच गई। उन्हें कानूनी नोटिस भी मिल चुका है और केस दर्ज हो गया है।

Advertisement

प्रणीत मोर ने भी माफी मांगी

कॉमेडियन प्रणीत मोर भी सोशल मीडिया पर दो बार माफ चुके हैं। प्रणीत ने कहा कि हिमांशु को वहां तुरंत रोकना चाहिए था, लेकिन सब हंस रहे थे इसलिए वे भी बहक गए। यह उनकी बड़ी गलती थी।

महिलाओं का आयोग क्या कर रहा है?

नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने इस मामले पर खुद संज्ञान लिया है। हिमांशु और प्रणीत दोनों को 22 जून को तलब किया गया है। आयोग ने हरियाणा पुलिस को भी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: "मैं GAY हूं...", पति से तलाक के बाद Mouni Roy के बयान ने मचाई इंटरनेट पर खलबली, क्या है पूरा सच?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड