
"मैं GAY हूं...", पति से तलाक के बाद Mouni Roy के बयान ने मचाई इंटरनेट पर खलबली, क्या है पूरा सच?
Mouni Roy Gay Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की खबरों के बीच उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हाल ही में एक बातचीत के दौरान मौनी से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोगों ने यह तक अफवाह फैला दी कि वह “गे” यानी लेस्बियन हैं।
Image: instagram
मौनी ने साफ कहा कि वह GAY नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ उस अफवाह का जिक्र किया जो सोशल मीडिया पर उनके बारे में फैलाई जा रही थी। उनके बयान को गलत तरह से पेश किए जाने के बाद इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई।
Image: Social MediaAdvertisement
पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी ने कहा कि यह समय उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि, परिवार और दोस्तों ने हर कदम पर उनका साथ दिया।
Image: Social Media
मौनी ने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहते हैं। खासकर मेरी महिला दोस्तों ने मुझे हमेशा हिम्मत दी है।”
Image: Social MediaAdvertisement
मौनी अक्सर अपनी महिला दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। खासतौर पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ उनकी दोस्ती काफी चर्चा में रहती है और दोनों कई मौकों पर साथ नजर आती हैं।
Image: Social Media
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे, लेकिन 2026 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।
Image: Social Media
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। पर्सनल लाइफ की चुनौतियों के बावजूद मौनी अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं।
Image: Social Media
वह हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आईं और आने वाले समय में भी कई नए प्रोजेक्ट्स में दिखाई दे सकती हैं।
Image: instagram