बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC समर्थकों पर लगा आरोप, हार नहीं पचा पा रही पार्टी?

पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही सूबे से हत्या का मामला सामने आया है। न्यू टाउन बालोगोरी में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई है। आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tmc supporters killed bjp worker
गाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या | Image: Republic

2026 पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। 15 साल सत्ता पर काबिज टीएमसी को बीजेपी ने इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान पार्टी की शानदार जीत पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने इस विजय जुलूस पर हमला किया, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, मृतक के परिवार वालों में भारी आक्रोश है। मृतक के भाई और बहन का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

बताया जा रहा है कि बंगाल के न्यूटाउन बालीगुड़ी इलाके में विजय जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसके बाद घायल मधु मंडल को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इसी बीच अस्पताल ले जाते समय कार्यकर्ता को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में भारी आक्रोश है। मृतक के भाई और बहन का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों हत्या की है।

इलाके में हालात संवेदनशील

बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों, खासकर मृतक के पड़ोसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 'मैंने 15 सालों में तनख्वाह का एक पैसा नहीं लिया, अब मैं आजाद पंक्षी हूं और अपनी पूरी जिंदगी...', हार के बाद ममता बनर्जी ने बताया अपना पूरा प्लान
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड