आरजी कर रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ ने कर दी पिटाई; फेंके अंडे और कीचड़
Nirmal Ghosh: कोलकाता में साल 2024 में हुए आरजी कर रेप-मर्डर केस में पुलिस ने TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान जब उन्हें पुलिस स्टेशन से कोर्ट में जाया जा रहा था, तब भीड़ ने उनके ऊपर अंडों से हमला कर दिया।
- भारत
- 2 min read

Nirmal Ghosh: पश्चिम बंगाल के चर्चित RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेप-मर्डर मामले में जांच एजेंसियों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें ओडिशा के बालेश्वर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आज यानी शुक्रवार को पुलिस जब निर्मल घोष को खड़दह पुलिस स्टेशन से बैरकपुर कोर्ट ले जा रही थी, तभी आसपास मौजूद भीड़ ने उनपर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर अंडे फेंके गए। इस दौरान उन्हें भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन में बैठया गया।
निर्मल घोष पर फूटा लोगों का गुस्सा
समाचार एजेंसी एएनआई के इस वीडियो से देखा जा सकता है कि जब पुलिस RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेप-मर्डर मामले गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष को खड़दह पुलिस स्टेशन से बैरकपुर कोर्ट ले जाने एक लिए वैन की तरफ आगे बढ़ रही है, तभी गुस्साई भीड़ ने उनके ऊपर अंडे फेंकने लगे। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उनकी पिटाई भी कर दी। निर्मल घोष को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले कर जाया गया।
CM सुवेंदु ने दिया था दोबारा जांच का आदेश
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर केस को लेकर पुलिस को निर्देश दिया था कि इस मामले में नया केस दर्ज करें और फिर से जांच करें। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मल घोष की मौजूदगी में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार पानीहाटी में जल्दबाजी में किया गया था।
Advertisement
9 अगस्त 2024 की खौफनाक रात
गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 की रात को आरजी कर अस्पताल में ट्रेनिंग डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे राज्य में भारी आक्रोश देखा गया था, जिसके बाद लाखों की संख्या में लोग राजधानी कोलकाता में प्रदर्शन भी किया था। इस घटना के बाद आरोप लगा कि सबूतों को नष्ट किया गया और घटना के बाद मामले को दबाने की कोशिश भी की गई।