राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद नहीं थम रहा बवाल, अब निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की डाली फोटो और पूछे सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की विदेश नीति का मिमिक्री कर मजाक उड़ाना अब उन्हीं पर भारी पड़ गया है। उनके इस व्यवहार की चौतरफा निंदा हो रही है। इस बीच निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पोस्ट कर उनसे सवाल पूछ डाले हैं।
- भारत
- 3 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं को गले लगाने की शैली को मजाक उड़ाने पर राहुल गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। तमाम BJP केंद्रीय मंत्री उन पर चौतरफा हमला कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने तीखा प्रहार किया था और अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जोरदार हमला किया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों में क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो और इंदिरा गांधी गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करके निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है।
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर किया हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के अलावा, राहुल गांधी की भी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर तब की है जब लोकसभा में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अचानक से गले लगा लिया था। इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे ने तीखा हमला किया है।
राहुल ने PM मोदी का ऐसे उड़ाया मजाक
दरअसल, राहुल गांधी एक कार्यक्रम में कहते दिखे कि विदेश नीति का मतलब सिर्फ 'नेताओं को गले लगाना' नहीं है। इसके बाद राहुल कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हैं। इस पर संदीप दीक्षित मजाक में कहते हैं, 'मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?
Advertisement
इसके बाद 'राहुल गांधी आगे कहते हैं कि 'हमारा काम बहुत आसान है और हम उन्हें पागल कर सकते हैं। मैं आपको बता रहा हूं, नरेंद्र मोदी रात को सो नहीं पाते हैं। इसके कई कारण हैं, आपने अमित शाह को देखा? जिन्हें चाणक्य और सरदार पटेल कहा जाता था, वे 20 दिनों तक संसद क्यों नहीं आ पाए? क्योंकि पहली बार वे भारत की आवाज महसूस कर रहे हैं।'
दुर्भाग्य की ऐसा विपक्ष नेता मिला
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाक़ी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।"