टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों की मुंबई कोर्ट में हुई पेशी, 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को अभिनेता की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger Shroff Firing incident three accused have been sent to police custody till 31st October
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों की मुंबई कोर्ट में हुई पेशी, 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा | Image: Video Grab

Tiger Shroff Firing Case:  अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार, 21 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी, हालांकि, कोर्ट ने 31 अक्टूबर तक का ही समय दिया। 

कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई लाए गए तीनों आरोपी

इससे पहले बुधवार को टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़े गए आरोपियों को मुंबई लाया गया। कोटा से करीब 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद मुंबई लाए गए तीनों आरोपियों का पहले जीटी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में भेज दिया गया है।

इसके बाद तीनों आरोपियों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान ऋतिक कुमार, फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में हुई है। 

हथियार मुहैया कराने के आरोप में 4 गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की हत्या की कथित कोशिश के सिलसिले में 2 महिलाएं समेत कुल 4 को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने मामले में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन्होंने शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे।

Advertisement

चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद मुंबई CID ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस को चारों आरोपियों की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। आरोपियों की भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस आगे की जांच करेगी।

अंकित नामक एक अन्य युवक गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोहाना से अंकित नामक एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित लारेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड अनिल पंडित के संपर्क में था और इस आपराधिक साजिश की योजना में शामिल था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: 2 महिलाएं समेत 4 हिरासत में, शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड