टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: 2 महिलाएं समेत 4 हिरासत में, शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप

Tiger Shroff Firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की हत्या की कथित कोशिश के सिलसिले में 2 महिलाएं समेत कुल 4 को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन्होंने शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger Shroff Firing case 4 pepole detained allegedly supplying arms to shooters
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: 2 महिलाएं समेत 4 हिरासत में | Image: ANI/X

Tiger Shroff Firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की हत्या की कथित कोशिश के सिलसिले में 2 महिलाएं समेत कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने मामले में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद मुंबई CID ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस को चारों आरोपियों की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों पर आरोप है कि इन्होंने इस मामले में शामिल शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे। आरोपियों की भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस आगे की जांच करेगी।

शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मंगलवार, को नई दिल्ली रेंज (NDR) के स्पेशल सेल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत 'कलंदरा' के साथ उन्हें अदालत में पेश किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) शामिल हैं।

इसके बाद, महाराष्ट्र पुलिस (CID, मुंबई) के अधिकारियों ने अदालत में एक अर्जी दाखिल कर आरोपियों से पूछताछ (कस्टोडियल इंटेरोगेशन) करने और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी। अदालत ने इस अर्जी को मंजूर कर लिया, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इसके बाद, मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपियों के लिए तीन दिन की 'ट्रांजिट रिमांड' की मांग करते हुए एक अर्जी लगाई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। आरोपियों की भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस आगे की जांच करेगी।

लॉरेंस गैंग के लिए कोरियर के तौर पर काम करने का आरोप

दिल्ली पुलिस द्वारा टाइगर श्रॉफ की हत्या की कथित कोशिश के सिलसिले में तीन महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया है, जो इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस द्वारा तीनों महिलाओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोग लॉरेंस गैंग के लिए कोरियर के तौर पर काम करते थे। दावा किया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने मुंबई जाकर दादर में हथियार पहुंचाए। 

Advertisement

पुलिस तीनों शूटर्स को लेकर मुंबई के लिए रवाना

इससे पहले कोटा से गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्धों को मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपियों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन में देखा गया। इस बीच मुंबई पुलिस ने आधे रास्ते में तीनों आरोपियों को एक ही गाड़ी में किया शिफ्ट। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस आरोपियों को लेकर ममुंबई पहुंच जाएगी।

कब हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला?

मुंबई पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें: दो महीने पहले शुरू हुई थी साजिश, पहचान छुपाने के लिए आरोपी ऋतिक ने मुंडवाया था सिर... टाइगर श्राफ पर फायरिंग मामले में कई अहम खुलासे
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड