दो महीने पहले शुरू हुई थी साजिश, पहचान छुपाने के लिए आरोपी ऋतिक ने मुंडवाया था सिर... टाइगर श्राफ पर फायरिंग मामले में कई अहम खुलासे

Tiger shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई हैं। तीनों आरोपियों में से एक ऋतिक को लेकर यह जानकारी आई है कि हमले की साजिश शुरू होने से पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने सिर मुंडवा लिया था। पहले उसके लंबे बाल थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tiger shroff firing accused hrithik
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक के बारे में अहम जानकारी | Image: X

Tiger shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक को लेकर मंगलवार, 20 अक्टूबर को एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि टाइगर पर हमले की साजिश शुरू करने से करीब दो महीना पहले आरोपी ऋतिक ने सिर मुंडवा लिया था। दावा है कि अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने सिर मुंडवा लिया था। पहले उसके बाद लंबे थे, लेकिन बाद में वो पूरा तरह खुद को गंजा कर लिया, ताकि आसानी से वो पहचान में न आ सकें।

फायरिंग के समय बढ़ गए थे बाल

बताया जा रहा है कि ऋतिक जब अपने साथियों के साथ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया, उस समय उसके बाद हल्के बढ़ हुए थे। दावा है कि आरोपी ने अपनी पहचान बदलने के लिए हुलिया बदल लिया, ताकि पकड़ा न जाए। हालांकि, फायरिंग के बाद जब जांच आगे बढ़ी तो यह जानकारी सामने आई है कि सिर मुंडवाकर अपना हुलिया बदलने वाला कोई और नहीं बल्कि ऋतिक ही था।

हमले की साजिश दो महीने पहले से शुरू

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आई जानकारियों के अनुसार हमले की साजिश दो महीने पहले से शुरू हुई थी और उसी समय ऋतिक ने अपना सिर मुंड़वाया था। हालांकि, इन दोनों की मामले में जांच अभी बाकी है और जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि ऋतिक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दो महीने पहले सिर मुंड़वाया था।

तीनों शूटर्स को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई पुलिस 

इधर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्धों को मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपियों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन में देखा गया। इस बीच मुंबई पुलिस ने आधे रास्ते में तीनों आरोपियों को एक ही गाड़ी में किया शिफ्ट।

Advertisement

कब और कैसे हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला?

मुंबई पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया। बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing case: हमले के बाद बढ़ाई गई टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा, अब स्पेशल बॉडीगार्ड्स देंगे प्रोटेक्शन, घर के बाहर तैनात जवान

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड