वायनाड में बाघ शावकों की मौत दूसरे बाघ के हमले से हुई : वन अधिकारी

वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वायनाड जिले में मृत पाए गए दो बाघ शावकों को एक अन्य बाघ ने मार डाला था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger
Tiger | Image: representative

वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वायनाड जिले में मृत पाए गए दो बाघ शावकों को एक अन्य बाघ ने मार डाला था। उन्होंने बताया कि शावकों के शरीर पर हमले के कारण चोटें आई थीं।

लगभग एक वर्ष की आयु के दो बाघ शावकों को वन निरीक्षकों ने बुधवार को दोपहर के समय वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के कुरिचियाट रेंज के थथूर खंड के मायाकोली क्षेत्र में मृत पाया।

व्याथिरी वन प्रभाग के अंतर्गत एक कॉफी बागान में एक अन्य बाघ का शव देखा गया, लेकिन उसकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि बाघ के जबड़े का निचला हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे लगता है कि आपसी लड़ाई के कारण उसे चोट लगी होगी।

मायाकोली में नर शावक सड़क पर मृत पाया गया तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मादा शावक लगभग 50 मीटर दूर मृत पाई गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, लोगों ने जमकर किया तोड़फोड़, Video

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड