Bihar: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर मचा बवाल, थाने पर पहुंचकर गुस्साए लोगों ने जमकर किया तोड़फोड़; Video

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल खड़ा हो गया। गुस्सैाए लोगों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ किया। घटना का वीडियो सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना हाजत में मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने का मामला सामन आया। इसे लेकर वहां के लोगों में काफी गुस्सा भरा है। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज देखा गया है कि हाजत में बंद शिवम झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसमें हमलोगों ने जो जांच में पाया है कि यह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की प्रथम दृष्टया लापरवाही है, जिसमें थाना प्रभारी भी शामिल हैं।”

थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी समेत तत्काल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय डॉक्टर के बोर्ड के द्वारा कराई जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

तोड़फोड़ को लेकर भी दर्ज होगी प्राथमिकी

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, "इसके अलावा न्यायिक जांच के लिए भी हमलोगों ने जिला न्यायाधीश को भी लेटर लिखा है। जांच में जो बातें सामने आएगी, उसके आधार पर आगे करवाई की जाएगी। तोड़फोड़ को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।"

Advertisement

बुधवार की रात हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत

कांटी थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कलवारी गांव निवासी शिवम झा को हिरासत में लिया गया था, और बुधवार की रात शिवम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शिवम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर पहुंचकर तोडफ़ोड़ शुरु कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की ओर से इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। मामले में FSL की टीम जांच करेगी, जिसके बाद सच, सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें: '... तो स्टेट वक्फ बोर्ड में हिन्दू क्यों?', TTD से 18 गैर हिन्दू कर्मचारियों को हटाये जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड