राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत

Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident
हादसा | Image: META AI

Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में डेढ़ साल का बच्चा सकुशल बच गया। पुलिस ने बताया कि परिवार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। मनियां के थाना प्रभारी रामनरेश ने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (22), नाथो (21) और अनुष्का (8) के रूप में की गयी है।

विकास अपनी भाभी नाथो और चचेरी बहन अनुष्का के साथ दंडोली गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia की विवादित बयानबाजी में राजपाल यादव की एंट्री, यूट्यूबर पर बरसे एक्टर; बोले- मैं इसे कला नहीं बल्कि…
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड