Ranveer Allahbadia की विवादित बयानबाजी में राजपाल यादव की एंट्री, यूट्यूबर पर बरसे एक्टर; बोले- मैं इसे कला नहीं बल्कि...

समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स से जुड़े भद्दे कमेंट को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है। अब बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजपाल यादव भी भड़क उठे हैं।

Follow : Google News Icon  
Rajpal Yadav
राजपाल यादव | Image: X

Rajpal Yadav on Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना के शो में रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स से जुड़े भद्दे कमेंट को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है। अब बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजपाल यादव भी भड़क उठे हैं। उन्होंने यूट्यूबर की विवादित टिप्पणी को 'बकवास' करार दिया है।

दरअसल, समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता को लेकर भद्दा सवाल पूछा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फूहड़ता भरे सवाल को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया की तीखी आलोचना होने लगी। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लिया तो वहीं बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट में जाने का प्लान ही कैंसिल कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सार्वजनिक रूप से मांफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके कमेंट्स गलत थे। हालांकि, इसके बाद भी मामला गर्माया हुआ है।

'रिश्तों का इतना घिनौना मजाक उड़ाकर…'

अब इसी विवाद पर बॉलीवुड के फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम लोग कलाकार हैं। और जो कोई भी अभिव्यक्ति के माध्यम से देश और दुनिया की सेवा करते हैं, उसमें जो भी कंटेंट हो उसमें क्लास हो Mass हो। क्योंकि हमारा देश संस्कृति का देश है। हम लोग हर रिश्तों की बड़ी इज्जत करते हैं। रिश्तों का इतना घिनौना मजाक उड़ाकर अगर हमें ऐसा लगता है कि हम मनोरंजन कर रहे हैं या कोई संदेश दे रहे हैं तो ऐसा नहीं है।

ऐसे बयान देने वाले खुद को एक्सपोज करते हैं- एक्टर

एक्टर ने आगे कहा कि इस तरह के बयान देने वाले खुद को एक्सपोज करते हैं। खुद की मानसिकता को एक्सपोज करते हैं। बच्चा-बूढ़ा और जवान एक साथ बैठकर जिस मनोरंजन को देखकर खुश हो जाए, मैं उसे ही कला मानता हूं और उसी के दायरे में काम करने वालों को मैं कलाकार मानता हूं। कला नेचर से जुड़ी होती है और नेचर हमेशा पॉजिटिविटी देती है।

Advertisement

मैं इसे कला नहीं बल्कि बकवास मानता हूं- राजपाल

उन्होंने कहा कि अगर आपके कंटेंट को देखकर पूरा मन खराब हो जाए या फिर पॉजिटिविटी खत्म हो जाए तो मैं इसे कला नहीं बल्कि बकवास मानता हूं। एक बाउंड्री लाइन होती है बस उसे बनाएं रखे, फिर देश आपका, दुनिया आपकी है। 

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy:'ये शो स्क्रिप्टेड नहीं...',भद्दी टिप्पणी मामले में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड