पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान, लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गृह मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में तीन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सम्मान के तौर पर, पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Three days of national mourning declared in India on the demise of Pope Francis
Three days of national mourning declared in India on the demise of Pope Francis | Image: ANI

Three days of National Mourning: रोमन कैथोलिक ईसाई चर्च के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। वेटिकन के कैमरलेंगो, कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "आज सुबह, रोम के बिशप फ्रांसिस अपने स्वर्गिक घर लौट गए।"

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। यह राजकीय शोक मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 और बुधवार, 23 अप्रैल, 2025 को रहेगा। इसके अलावा एक दिन का शोक पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन रहेगा।

गृह मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में तीन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सम्मान के तौर पर, पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा, जो इस प्रकार होगा:

  • मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 और बुधवार, 23 अप्रैल, 2025 को दो दिवसीय राजकीय शोक।
  • अंतिम संस्कार के दिन एक दिवसीय राजकीय शोक।

राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

Advertisement

पोप फ्रांसिस को क्या बीमारी हुई थी?

88 साल के पोप फ्रांसिस को फरवरी 2025 में डबल निमोनिया और ब्रोंकाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 5 हफ्ते उनका इलाज चला। एपी की रिपोर्ट में दावा है कि उन्होंने अस्पताल में 38 दिन बिताए, जो उनके 12 साल के पोप पद का सबसे लंबा अस्पताल में भर्ती होना था। उन्हें 23 मार्च को छुट्टी दे दी गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने के आराम की सलाह दी थी। ईस्टर रविवार, 20 अप्रैल 2025 को, पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर स्क्वायर में सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। यहां अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस की मौत: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हो गई?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड