पोप फ्रांसिस की मौत: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हो गई? तो दुनिया में सबसे भयानक समय आने वाला है, क्या-क्या होगा सच?
पोप फ्रांसिस के मौत के साथ ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा की विषय बन गई हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Predictions of Nostradamus: रोमन कैथोलिक ईसाई चर्च के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। वेटिकन के कैमरलेंगो, कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "आज सुबह, रोम के बिशप फ्रांसिस अपने स्वर्गिक घर लौट गए।"
266वें पोप के रूप में सेवा देने वाले पोप फ्रांसिस वेटिकन सिटी के प्रमुख भी थे। उनका जन्म नाम जॉर्ज मारियो बेर्गोलियो था और उन्हें 13 मार्च 2013 को पोप चुना गया था। वे इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी और पहले जेसुइट पोप थे, जिन्होंने करुणा, समानता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ दुनियाभर में पहचान बनाई।
पोप फ्रांसिस के मौत के साथ ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा की विषय बन गई हैं। अपनी प्रसिद्ध किताब 'लेस प्रोफेसीज' में की गई उनकी कई भविष्यवाणियों में से आज एक और सच हो गई। इससे पहले लंदन में आग, हिटलर का उदय, अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला और कोविड -19 महामारी को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सच हो साबित हुई हैं।
क्या थी पोप को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?
Advertisement
प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी में लिखा था कि, "एक बहुत वृद्ध पोप की मृत्यु के बाद एक युवा रोमन को पोप चुना जाएगा। लोग कहेंगे कि वह अपनी गद्दी को कमजोर कर रहा है, लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ता रहेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "पवित्र रोमन चर्च पर अंतिम अत्याचार के दौरान 'रोमन पीटर' नामक एक व्यक्ति पोप बनेगा। वह कई संघर्षों में अपने लोगों को शामिल करेगा। जब यह सब समाप्त होगा, तो सात पहाड़ियों वाला शहर नष्ट हो जाएगा और एक भयानक न्यायाधीश लोगों का न्याय करेगा।"
क्या अगला पोप वास्तव में रोम से होगा?
Advertisement
इस भविष्यवाणी में "रोमन पीटर" के जिक्र ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या अगला पोप वास्तव में रोम से होगा या यह कोई प्रतीकात्मक नाम है जो किसी ऐसे नेता की ओर इशारा करता है जिसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, "सात पहाड़ियों वाले शहर" का जिक्र रोम और वेटिकन में संभावित उथल-पुथल की ओर संकेत करता प्रतीत होता है।
तीसरे विश्व युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी भविष्यवामी की है। उसने लिखा है, "एक देश में जनक्रांति से नया नेता सत्ता संभालेगा, नया पोप दूसरे देश में बैठेगा और चीन चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा। नया धर्म (इस्लाम) चर्च के खिलाफ भारी मारकाट करते हुए इटली और फ्रांस तक जा पहुंचेगा, तब जाकर तृतीय विश्व युद्ध शुरू होगा।"