Punjab: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ले ली जान, पैसा हारने के बाद तीन दोस्तों ने खाया जहर, दो की मौत; तीसरा अस्पताल में भर्ती

पंजाब के गढ़पधाना में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने दो दोस्तों की जान ले ली जबकि तीसरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा गंवाने के बाद यह खौफनाक कदम उठाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
online gaming money loss
ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक अंत, पैसा हारने के बाद तीन दोस्तों ने खाया जहर | Image: online gaming money loss

पंजाब के नवांशहर जिले के गढ़पधाना गांव से हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां तीन दोस्त, जो हमेशा साथ रहते थे, खाते थे, खेलते थे अब तीनों ने एक साथ जान देने की कोशिश की। ऑनलाइन गेमिंग में कथित रूप से भारी नुकसान होने के बाद तीन दोस्तों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह को ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा गंवाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी कारण वह मानसिक तनाव में था और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ये बात उसने अपने दोनों करीबी दोस्तों का बताई। यह बात जानते ही दिलप्रीत के दोनों दोस्त परमजीत सिंह और मनिंदर सिंह ने भी जहर खा लिया।

दो दोस्तों ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर

परमजीत सिंह (13 साल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलप्रीत सिंह ने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि 15 वर्षीय मनिंदर सिंह अभी अस्पताल में भर्ती है। मनिंदर सिंह फिलहाल खतरे से बाहर बतााया जा रहा है। तीनों दोस्त आपस में काफी घनिष्ठ थे और अधिकतर समय एक साथ ही रहते थे। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई कि दिलप्रीत सिंह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था और उसमें काफी पैसे हार गया था। बताया जा रहा है कि इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के डर और दबाव के चलते तीनों दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

गांव में पसरा मातम

परमजीत सिंह का पोस्टमार्टम होने के बाद जब उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और गांववासियों की आंखें नम थीं। बड़ी संख्या में निहंग भी अंतिम अरदास और अंतिम संस्कार में शामिल हुए तथा छोटे खालसा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Advertisement

पैसे गवाने के बाद उठाया  खौफनाक कदम

पुलिस घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परमजीत और मनिंदर ऑनलाइन गेमिंग में शामिल थे या नहीं। फिलहाल किसी व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। तीनों दोस्त आपस में बेहद घनिष्ठ थे और ज्यादातर समय एक साथ बिताते थे। इस हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और युवाओं पर पड़ रहे मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें; CM योगी की महिला वोटरों को साधने की तैयारी,मिल सकती है 50 हजार तक की मदद

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड