'हैलो, मैं D कंपनी से बोल रहा हूं', पूरी मुंबई को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पुलिस के उड़े होश; जांच हुई तो...
मुंबई में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फौरन ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
- भारत
- 2 min read

Mumbai News: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन D-कंपनी का आदमी बताया और कहने लगा कि वो पूरे मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई और कॉलर को पकड़ लिया।
आरोपी बोरीवली का ही रहने वाला एक शख्स निकला। धमकी देने वाले शख्स की पहचान सूरज जाधव के रूप में हुई है। उसने ही ये फर्जी कॉल कर मुंबई में बम धमाकों की धमकी दी थी। पुलिस ने सूरज को हिरासत में ले लिया।
धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार मंगलवार (15 अप्रैल) दोपहर 2:30 मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने कॉल किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा, "मैं D कंपनी से बोल रहा हूं। मुंबई में बम धमाके होंगे।" इसके बाद उसने फोन काट दिया। मुंबई में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फौरन ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बॉम्ब स्क्वाड को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़ा
इसके बाद कॉलर की लोकेशन को पुलिस ने ट्रेस करने का शुरू किया। इस तरह बोरीवली का रहने वाला सूरज जाधव पुलिस के हत्थे चढ़ा।
Advertisement
आरोपी को लेकर कुछ और जानकारियां सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं जब जाधव ने इस तरह के धमकी भरे कॉल किया हो। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुका है। उस समय भी उसको गिरफ्तार किया गया था। जांच में मालूम चला कि जाधव का IPC की धारा 323 और 324 के तहत पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने पहले भी उसे इलाके से बाहर निकाला था।
राम मंदिर को भी दी गई बम से उड़ाने की धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें लिखा था कि बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुडे़ कई अधिकारियों के पास ये धमकी भरा मेल आया था, जिसकी शिकायत साइबर थाने में की गई है और मामले में FIR दर्ज की गई।