'दिल्ली का रावण खत्म, अब ताड़का की बारी...', मुर्शिदाबाद हिंसा पर ये क्या बोल गए योगी के मंत्री; बवाल मचना तय!

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा, ममता बनर्जी जो अपने आपको हिंदू कहती है लेकिन कभी हिंदू मंदिर पूजा करने नहीं गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 UP Minister Raghuraj Singh ON Murshidabad violence
UP Minister Raghuraj Singh ON Murshidabad violence | Image: PTI/ANI

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला हिंसा की आग में जल रहा है। वक्फ कानून को लेकर उठे विरोध के सुर ने हिंसक रूप ले लिया। यहां भड़की हिंसा में तीन लोग बेमौत मारे गए, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी है। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवालों के घेरे में हैं। BJP लगातार पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है। इस बीच योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना 'ताड़का' से कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।


यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने ममता को ताड़का बताया है और कहा कि इस बार बंगाल चुनाव में जनता ताड़का का वध करेगी। उन्होंने कहा कि ममता जो अपने आप को कहती है कि मैं हिंदू हूं, वो मस्जिद जाएंगी, नमाज पढ़ेंगी, मगर कभी हिंदू मंदिर में पूजा करने नहीं गई।

ममता को ताड़का की तरह समाप्त कर देंगे-रघुराज सिंह

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर यूपी में श्रम एवं रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने कहा, ममता बनर्जी जो अपने आपको हिंदू कहती है लेकिन कभी हिंदू मंदिर में पूजा करने नहीं गई। हमारी जनता ने दिल्ली के रावण को भस्म कर दिया। केजरीवाल जी दिल्ली के रावण हो गए थे उन्होंने कहा था कि मैं ही दिल्ली का मुख्यमंत्री रहूंगा तो दिल्ली का रावण खत्म हो गया है अब ताड़का का वध होना है तो ममता जी को हम ताड़का की तरह समाप्त कर देंगे। उन्हें हम चुनाव में हरा देंगे।

मोदी और योगी राक्षसों का वध करेंगे-रघुराज सिंह

रघुराज सिंह ने आगे कहा कि त्रेतायुग में भी राक्षस थे, जिसका वध करने के लिए भगवान राम गए थे। आज के समय राक्षसों का वध करने करे लिए भगवान ने योगी और मोदी जी को पैदा किया है। इनको भगवान सद्बुद्धि दे, राक्षसों की औलाद न बनें। भाजपा में सब भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं, सब हिन्दुस्तानी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दंगाइयों का उपचार ही डंडा है, मुर्शिदाबाद जल रहा है और CM ममता मौन हैं; सेक्युलरिजम के...',बंगाल हिंसा पर CM योगी की दहाड़
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड