चोरी करने घर में घुसे चोर को नहीं मिले पैसे, तो टेबल पर छोड़ गया 20 रुपये; मजेदार घटना CCTV में कैद

CCTV फुटेज में चोर को घर में घुसने के लिए मशक्कत करते और फिर घर का कोना-कोना खंगालते हुए देखा जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Telangana Viral News
चोरी की अनोखी घटना | Image: X

Telangana News: आए दिन ही चोरी की तमाम घटनाएं हमें कहीं न कहीं सुनने को मिलती रहती हैं। शातिर चोरी बड़ी ही आसानी से कीमती चीजों पर हाथ साफ कर लेते हैं, लेकिन अब चोरी का ऐसा मामला सुनने को मिला है, जिसे बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।

तेलंगाना के एक घर में चोरी के इरादे से घुसा चोर कोई भी सामान चोरी नहीं कर पाया। इसकी जगह उल्टा वह खुद 20 रुपये का नोट टेबल पर छोड़कर चला गया।

चोर ने खंगाला घर का हर कोना, फिर...

मामला तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला का बताया जा रहा है। यहां महेश्वरम के घर में एक चोर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घुसा था। इसके लिए उसने घर का कोना-कोना खंगाल लिया, लेकिन चोर को यहां फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। पैसे न मिलने से इस कदर चिढ़ गया कि उन्होंने अपनी जेब से 20 रुपये का एक नोट निकाला और टेबल पर रख दिया। इससे पहले उसने फ्रीज से एक पानी  बोतल निकाली और उसे लेकर बाहर निकल गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चोर की ये हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग वायरल वीडियो पर काफी मजे लेते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

एक्स (ट्विटर) पर @umasudhir के अकाउंट से सीसीटीवी वीडियो को शेयर किया गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर को घर में घुसने के लिए मशक्कत करते और फिर घर का कोना-कोना खंगालते हुए देखा जा सकता है। वो पैसों की तलाश में जगह-जगह की तलाशी लेता है। जब चोर को कुछ नहीं मिलता तो वह फ्रिज खोलता है और वहां से एक पानी की बोतल निकालता है। इसके बाद जेब से 20 रुपये का नोट निकालकर वहां से चला जाता है।

लोगों ने लिए खूब मजे

सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "महेश्वरम में एक घर में चोरी करने के लिए अपना चेहरा ढककर आए चोर ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निराशा व्यक्त की कि घर में एक भी रुपया नहीं है। घर से बाहर निकलते समय उसने फ्रिज से एक बोतल लेकर मेज पर 20 रुपये छोड़ दिए।"

Advertisement

सोशल मीडिया पर ये घटना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लोगों के इस पर काफी फनी रिएक्शंस भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत दयालु चोर है।" दूसरे यूजर ने कहा, "भाई को लगता है कि जिस घर में सीसीटीवी है, लेकिन पैसा नहीं है वह गरीब है।” एक और यूजर ने लिखा, "आजकल ऑफलाइन चोर बेहतर हैं।"

यह भी पढ़ें: इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर, महावत हुआ बीमार तो हाथी पहुंचा अस्पताल, VIDEO देख छलक जाएंगी आंखें

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड