'देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन रामनवमी पर PM मोदी ले रहे मीटिंग क्योंकि...', हरदीप पुरी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आया बयान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nirmala Sitaraman
Nirmala Sitaraman | Image: ANI

ईरान युद्ध और मध्य पूर्व संकट के बीच देश में लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर देश में शुरू चर्चा ने धीरे-धीरे अफवाहों का रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों की वजह से लोगों में कई तरह के भ्रम पैदा कर दिया है। अब देश में कोविड जैसे लॉकडाउन लगेगा या नहीं इस पर केंद्र सरकार की ओर से सफाई आ गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बाद अब निर्मला सीतारमण ने भी लॉकडाउन के अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में विपक्ष पर निशाना भी साधा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा।" "मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। ये बेबुनियाद बातें हैं। राजनीतिक डोमेन में बैठे लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं। पीएम मोदी ने रामनवमी पर राज्यों के सीएम की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत पर लगाम लगी रही और जनता को इसकी किल्लत ना हो।"

लॉकडाउन को लेकर सीतारमण ने क्या कहा?

सीतारमण ने आगे कहा "कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। ना ही देश में तेल और गैस की किल्लत होनी वाला है। पीएम मोदी आज की बैठक में सारी चीजों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।"

मिडिल ईस्ट में समस्या अभी बरकरार है-हरदीप पुरी 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर अपने पोस्ट में लॉकडाउन को लेकर फैल रहे अफवाहों पर सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था, वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।”

Advertisement

सरकार का लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है-हरदीप पुरी 

वहीं, मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।
 

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, PM मोदी ने देखा भव्य और दिव्य नजारा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड