आज पूरा विश्व भारत के साथ जुड़ना चाहता है और PM मोदी के साथ हाथ मिलाकर गर्व महसूस करता है, ये है लिमिटलेस इंडिया- रेखा गुप्ता
सीएम रेखा ने कहा कि लिमिटलेस भारत आज पूरे विश्व के हर देश में जितने भारतीय रहते हैं, वह कनेक्ट करते हैं भारत के साथ कि हां हम भारतीय हैं।
- भारत
- 4 min read

Republic Plenary Summit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने Republic Plenary Summit में बोलते हुए कहा कि 140 करोड़ की आबादी जब अपने देश के प्रधानमंत्री को विश्व के पटल पर सभी राजनेताओं के श्रृंखला में सबसे आगे खड़ा हुआ देखते हैं तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। यह मैं गर्व के साथ कह सकती हूं।
सीएम रेखा ने कहा कि लिमिटलेस भारत आज पूरे विश्व के हर देश में जितने भारतीय रहते हैं, वह कनेक्ट करते हैं भारत के साथ कि हां हम भारतीय हैं। वह प्राउड फील करते हैं, उनको अभिमान होता है। आज देश के प्रधानमंत्री अमेरिका जाएं या किसी अन्य राष्ट्र में हजारों हजार लोग वहां पर भारत के नागरिक होने के नाते इकट्ठे होते हैं और वहां पर जश्न मानते हैं। यह भारत की पहचान जो 2014 के बाद से बदली है, हर क्षेत्र में शिक्षा में, इंफ्रास्ट्रक्चर में, उद्योग जगत में, सुरक्षा में हर जगह भारत ने एक नई ऊंचाई को छूना शुरु किया है।
आज हम हर क्षेत्र में भारत सेल्फ सफिशिएंट होता जा रहा है- रेखा गुप्ता
आज हम अपना मैन्युफैक्चरिंग, अपना ट्रेड, हम अपना व्यापार उद्योग, हर चीज में सेल्फ सफिशिएंट होते जा रहे हैं। जो चीज कभी हमें बाहर से मंगवानी पड़ती थीं, इंपोर्ट करनी पड़ती थी, आज भारत पूरे विश्व में एक्सपोर्ट की दुनिया में सबसे आगे नंबर वन खड़ा होकर काम करता है, यह लिमिटलेस भारत है। मुझे खुशी होती है जब देखते हैं कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विश्व गुरु जो पूरी दुनिया को एक रास्ता देता है, एक जीवन जीने की कला भी सिखाता है। कोविड का वह समय हमने देखा जब पूरा विश्व इस स्थिति में था कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करना है, कैसे करें, कैसे मेडिसिन बनेगीस कैसे इलाज होगा, कैसे अपने देश के लोगों का जीवन बचाएंगे, तब भारत था जिसने लीडरशिप दी, न केवल वैक्सीन बनाई बल्कि पूरे के पूरे विश्व में बाकी देशों की मदद करके यह दिखाया, हां भारत एक लीडर है, भारत आगे और आगे चलता रहेगा।
Advertisement
आज भारत का लिमिटलेस करेक्टर उभरकर सामने आया है- रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम ने कहा कि एक समय भारत के बारे में कहा जाता था की मदद मांगने के लिए हाथ ऐसे रहता है आज भारत का हाथ देने वालों की कतार में है, यह हमारे भारत का लिमिटलेस करेक्टर उभरकर के आया है। आज कहीं पूरे विश्व में कुछ भी घटना दुर्घटना होती है तो भारत पहला देश होता है जो उसकी मदद करने के लिए आगे आता है। यह हमारे भारत की सच्चाई है जो दिन प्रतिदिन एक-एक सीड़ी आगे बढ़ती जा रही है। आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कोई भी समिट होती है तो भारत की ओर नजरे उठाकर देखते हैं क्या बोलने वाले हैं, हम क्या कहने वाले हैं, क्या नई दिशा देने वाले हैं। लोग हमें फॉलो करते हैं और इस पूरे भारत में जहां हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता के साथ-साथ अपने आधुनिकता को भी हम बढ़ा रहे हैं। यह मोदी जी का नेतृत्व है।
Advertisement
लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच में से होकर निकलेगा- रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि आज मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाते आप लोगों के मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच में हूं और जब मैं दिल्ली के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच में से होकर निकलने वाला है। दिल्ली देश की राजधानी है देश का दिल दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है। दिल्ली को देश के साथ ताल में ताल मिला कर बढ़ाने के लिए आज मैं दिल्ली का शुक्रिया अदा करती हूं कि डबल इंजन की सरकार दिल्ली में जो बनाई गई है। आज तक जो होता रहा दिल्ली में 27 साल के बाद वह मौका आएगा जब दिल्ली असल में प्रोग्रेस देखेगी, गति देखेगी और विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।