अपडेटेड 2 July 2025 at 07:14 IST
Amarnath Yatra 2025: बम भोले के जयकारों के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंड़ी
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज से शुरू हो रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
- भारत
- 3 min read
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले के भक्तों की टोली रवाना हो गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार, 2 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 3 जुलाई से होगी, पहले जत्थे की रवानगी के साथ ही पूरे जम्मू में भक्ति का माहौल साफ नजर आने लगा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले जम्मू आधार शिविर यात्री निवास में पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल ने यात्रियों के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार तड़के 4 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। आज पहला जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हो गया। यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
व्यवस्था देख गदगद हुए श्रद्धालु
श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में शामिल एक श्रद्धालु शालू ने कहा, "हम दिल्ली से आए हैं, बहुत खुशी है लोगों को बहुत खुशी है... साल भर तक लोग इसका इंतजार करते हैं। खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। डरने की कोई बात नहीं है। बहुत अच्छी सुरक्षा है।
Advertisement
सुरक्षा को लेकर राज्यपाल ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी आतंकी हमलों को दरकिनार कर भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल की यात्रा पिछली यात्राओं से भी बेहतर होगी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 July 2025 at 06:53 IST