Delhi Blast: धमाके वाली i20 कार में मौजूद था डॉ. उमर, कार के साथ खुद को उड़ाया; 100% मैच हुआ DNA सैंपल

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में यह पुष्टि हो गई है कि कार में खुद आतंकी डॉ. उमर मौजूद था। उसने गाड़ी के साथ खुद को भी उड़ा लिया। उमर का सैंपल मां और भाई के DNA से मैच हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Red Fort Blast
Delhi Red Fort Blast | Image: Republic

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। लाल किले के पास जिस I20 कार से धमाका किया गया, उसमें आतंकी डॉ. उमर नबी (उमर मोहम्मद) मौजूद था। DNA टेस्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार के मलबे से जो जला हुआ शव मिला था, उसका DNA टेस्ट उमर के घरवालों के सैंपल से 100 प्रतिशत मैच हो गया। इसके बाद गाड़ी में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

सोमवार (10 नवंबर) की शाम दिल्ली के लाल किले के मेट्रो गेट नंबर 1 के पास कार में भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। जांच एजेंसियां को ये शक था कि उस कार में डॉ. उमर मौजूद था। घटना से पहले के कई CCTV भी सामने आए थे, जिसमें वो कार में बैठा नजर आया।

मां-भाई से मैच हुआ उमर का सैंपल

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जांच एजेंसियों ने दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले की पहचान कर ली है। गाड़ी उमर नबी ही चला रहा था। उनका DNA सेंपल 100 प्रतिशत उसके घरवालों के DNA से मैच हुआ। मां और भाई के DNA से उसके सैंपल मैच हुए हैं। ब्लास्ट के बाद i20 कार से मिली हड्डियां, दांत, कपड़ों के टुकड़े से DNA मैच हुआ है।

एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर गुजारी थी रात 

इस बीच सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने डॉ. उमर का एक और रूट भी पता चला है। सूत्रों से अनुसार लाल किले धमाके का आरोपी डाक्टर उमर फरीदाबाद से फरार होने के बाद यहां से मेवात होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचा था। फिर वह वापस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ आ रहा था। उसने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर रात गुजारी थी। रात में वो भी कार में सोया था। इसके हाइवे से होते हुए वापस फरीदाबाद होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से घुसा।आरोपी उमर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुआ था।

Advertisement

तुर्की एंगल की भी हो रही जांच

उमर ने सुरक्षा एजेंसियों की दबिश से घबराकर लाल किले के पास ये धमाका किया और कार से खुद को भी उड़ा लिया। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि आतंकी डॉक्टर उमर नबी तुर्की के अंकारा में बैठे UKasa (कोड नेम हो सकता है) नाम के हैंडलर के लगातार संपर्क से था। सूत्रों के मुताबिक मार्च 2022 में कुछ लोग भारत से अंकारा गए थे।

डॉ मोहम्मद उमर उर्फ उमर उन नबी और डॉ मुजम्मिल शकील के पासपोर्ट से उनके तुर्की की यात्रा का संकेत मिल रहे हैं। यह भी पता चल रहा है कि उन्हें वहां से भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देने का फरमान मिल रहा था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली धमाकों की जांच कर रही एजेंसियां अब डॉ उमर और डॉ मुजम्मिल के तुर्की लिंक की तफ्तीश में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक उमर नबी और मुजम्मिल शकील ने कुछ संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के तुरंत बाद ही तुर्की का दौरा किया था।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'आतंकियों को ऐसी सजा देगा भारत...', कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बता दिया पूरा प्लान; जानिए दिल्ली ब्लास्ट पर क्या-क्या कहा

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड